भोपाल में कांग्रेस के नेताओं भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया है। उनका कहना है कि सरकार विपक्ष के सवालों से भाग रही है। जैसे ही हमने इंडिया ट्रेड डील का सवाल उठाया, वे कहते हैं कि ये बाहर की बात है, जबकि हम उसी देश में रह रहे हैं जहाँ ये समझौता हुआ है। प्रधानमंत्री ने ट्रंप के सामने घुटने टेक दिए हैं।
उनका कहना है कि इस समझौते से सबसे ज्यादा प्रभावित मध्य प्रदेश होगा। मक्का और सोयाबीन हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। अब अमेरिका से सस्ता मक्का और सोयाबीन तेल आएगा, तो हमारे किसान कहाँ जाएंगे? यह उनके साथ सरासर अन्याय है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कृषि मंत्री कह रहे हैं कि किसानों का ध्यान रखा गया है, लेकिन हकीकत में वे किसानों के साथ न्याय नहीं कर रहे। अमेरिकी किसानों को भारी सब्सिडी मिलती है, जबकि हमारे किसानों को MSP से भी कम दाम मिल रहे हैं। भाजपा के अन्य साथियों को भी इस पर सोचना चाहिए।