1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. बिजली के नए टैरिफ पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, मुकेश नायक ने बताया आम जनता पर बोझ डालने वाला निर्णय

बिजली के नए टैरिफ पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, मुकेश नायक ने बताया आम जनता पर बोझ डालने वाला निर्णय

एक तरफ बढ़ती बिजली दरों को लेकर राजनीतिक घमासान है, तो दूसरी तरफ आपराधिक घटनाओं ने सरकार की चुनौती बढ़ा दी है।

By: Naredra 
Updated:
बिजली के नए टैरिफ पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, मुकेश नायक ने बताया आम जनता पर बोझ डालने वाला निर्णय

भोपालः मध्य प्रदेश में एक ओर नए बिजली टैरिफ को लेकर सियासत तेज हो गई है। 1 अप्रैल से लागू होने वाले नए बिजली टैरिफ में शाम 6 से रात 10 बजे के पीक ऑवर्स में दरें बढ़ाने के फैसले पर कांग्रेस ने विरोध जताया है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने इसे आम जनता पर बोझ डालने वाला निर्णय बताया है।

वहीं मुकेश नायक ने कहा कि ग्वालियर में भाजपा नेता से जुड़े स्टाफ पर जानलेवा हमले की घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए और उन पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

बता दें कि ग्वालियर में भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के ड्राइवर सह सिक्योरिटी गार्ड पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में गोलीबारी की भी खबर है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

एक तरफ बढ़ती बिजली दरों को लेकर राजनीतिक घमासान है, तो दूसरी तरफ आपराधिक घटनाओं ने सरकार की चुनौती बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

भोपाल से संवाददाता सुनील मालवीय की रिपोर्ट

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...