कॉमेडी क्वीन भारती सिंह इन दिनों अपने पति हर्ष लिंबाचिया इंडियाज बेस्ट डांसर शो को होस्ट कर रही हैं। और शो पर भारती सिंह और उनके पति हर्ष का मजाकिया अंदाज फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है।
हाल ही में भारती सिंह का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारती मास्क लगाए हुए है लेकिन मास्क बीच से फटा हुआ है और वह बोलती हैं हर्ष कैसा है तू… भारती का वीडियो फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और खूब कमेंट भी कर रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/CGiH386nlRc/
भारती सिंह जिस तरह से इस वीडियो में नजर आ रही हैं। वह देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि वह Mummy लग रही हैं। भारती सिंह हाल ही में उस वक्त सुर्खियों में आईं थी जब उन्होंने कहा था कि वह साल 2021 में मां बनने की सोच रही हैं।
भारती आगे कहती हैं कि मैं नेशनल टीवी पर एक अनाउंसमेंट करने जा रही हूं कि मैं अगले साल यानी 2021 में रियल बच्चे के साथ शो होस्ट करुंगी।
जैसा कि आपको पता है फिलहाल भारती सिंह जिस डांस शो को होस्ट कर रही हैं और इस शो के जज हैं टैरेंस लेविस, मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर हैं। और आए दिन इस डांस शो से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। जिसमें होस्ट जज और कंटेस्टेंट के साथ हंसी मजाक करते हुए नजर आते हैं।