1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. भविष्य से भेंट कार्यक्रमः सीएमएचओ डॉ. बी. के. वर्मा ने बच्चों को पढ़ाया ‘स्वस्थ जीवन’ का पाठ

भविष्य से भेंट कार्यक्रमः सीएमएचओ डॉ. बी. के. वर्मा ने बच्चों को पढ़ाया ‘स्वस्थ जीवन’ का पाठ

कार्यक्रम के दौरान डॉ. वर्मा ने छात्रों की कक्षा लेते हुए उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बच्चों को नियमित दिनचर्या, स्वच्छता बनाए रखने और संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया।

By: Naredra 
Updated:
भविष्य से भेंट कार्यक्रमः सीएमएचओ डॉ. बी. के. वर्मा ने बच्चों को पढ़ाया ‘स्वस्थ जीवन’ का पाठ

दतियाः जिले में संचालित ‘भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दतिया डॉ. बी.के. वर्मा ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय, रिछरा फाटक दतिया में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया।

इस दौरान उन्होंने लगभग 30 छात्र-छात्राओं से सीधे चर्चा कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान डॉ. वर्मा ने विद्यार्थियों की कक्षा लेते हुए उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बच्चों को नियमित दिनचर्या, स्वच्छता बनाए रखने और संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छोटी उम्र से ही अच्छी आदतें अपनाने से भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है।

इस अवसर पर विशेष रूप से किशोरियों को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया। डॉ. वर्मा ने बताया कि यह टीका गंभीर बीमारियों से बचाव में सहायक है और समय पर टीकाकरण कराना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने किशोरियों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने परिजनों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे, जिनका डॉ. वर्मा ने सरल और समझने योग्य भाषा में उत्तर दिया। कार्यक्रम में विद्यालयीन स्टाफ के चार सदस्य भी उपस्थित रहे और उन्होंने इस पहल की सराहना की।

दतिया से संवाददाता विनोद कुशवाह की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...