मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को हैदराबाद में निवेश को लेकर रोड-शो किया जिसमे दक्षिण भारत के उद्योगपतियों से निवेश पर विस्तृत संवाद हुआ जिसमे ग्रीन एनर्जी, आईटी, आईटीईएस एवं एसडीएम सेक्टर के उद्योगपति मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों से रू-ब-रू हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश में बड़े औद्योगिक निवेश आकर्षित करने के लिए आज हैदराबाद में ‘इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटी इन मध्यप्रदेश’ सत्र में दक्षिण भारत के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ संवाद किया

यह सत्र उद्योग समूहों के लिए मध्यप्रदेश की नीतियों, आधारभूत संरचना और निवेश के अवसरों को जानने का महत्वपूर्ण मंच बना मुख्यमंत्री डॉ. यादव हैदराबाद में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ प्रदेश में निवेश विस्तार, नई इकाइयों की स्थापना और विभिन्न सेक्टरों में दी जा रही सुविधाओं पर संवाद किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्रीनको मुख्यालय का भ्रमण किया साथ ही ग्रीनको समूह के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक का भी आयोजन हुआ जिसमें ऊर्जा क्षेत्र में संभावित सहयोग और बड़े पैमाने के औद्योगिक निवेश पर चर्चा की गयी । मुख्यमंत्री डॉ.यादव इसके बाद द लीला होटल में आयोजित मुख्य सत्र में उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन चर्चा करेंगे, जिनमें आईटी, आईटी आईएस, ईएसडीएम, बायोटेक, मैन्युफैक्चरिंग और एमएसएमई जैसे क्षेत्रों में निवेश योजनाओं और आगामी प्रोजेक्ट्स पर चर्चा हुई सत्र में बायोटेक क्षेत्र पर केंद्रित एक महत्वपूर्ण राउंड टेबल मीटिंग हुई । इसमें नवाचार आधारित उद्योगों और अनुसंधान-आधारित परियोजनाओं के लिए मध्यप्रदेश में बन रहे अनुकूल वातावरण पर विस्तृत चर्चा हुई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पूरे दिन उद्योगपतियों के साथ संवाद जारी है , जिसमें विभिन्न समूह राज्य में अपने निवेश प्रस्तावों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत विमर्श चल रहा है । गौरतलब है मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में आयोजित यह संवाद आने वाले समय में प्रदेश में नए औद्योगिक निवेश और दीर्घकालिक साझेदारियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा यह कार्यक्रम उद्योग जगत के लिए मध्यप्रदेश को निवेश के विश्वसनीय गंतव्य के रूप में समझने का अवसर प्रदान करेगा।सीएम मोहन यादव ने दक्षिण भारतीय उद्योगपतियों को MP में निवेश के लिए आमंत्रित किया