1. हिन्दी समाचार
  2. Bhopal
  3. भोपाल से पहली बार निकली ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

भोपाल से पहली बार निकली ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

भोपाल से पहली बार विशेष सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा का शुभारंभ किया गया। डॉ. मोहन यादव ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से यात्रा के प्रथम जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा में प्रदेशभर से 1100 श्रद्धालु शामिल हुए हैं।

By: BS Yadav 
Updated:
भोपाल से पहली बार निकली ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

भोपाल से पहली बार आयोजित की जा रही सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से यात्रा के प्रथम जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा संस्कृति विभाग द्वारा ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–2026’ के अंतर्गत आयोजित की जा रही है।

 

इस विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक यात्रा में मध्यप्रदेश के विभिन्न अंचलों से लगभग 1100 श्रद्धालु शामिल हुए हैं। यात्रा का उद्देश्य भारत की सांस्कृतिक चेतना, आस्था और राष्ट्रीय गौरव को मजबूत करना बताया गया है। यह रेलगाड़ी भोपाल के साथ-साथ उज्जैन रेलवे स्टेशन से भी श्रद्धालुओं को लेकर सोमनाथ के लिए रवाना होगी।

 

यात्रा के दौरान श्रद्धालु सोमनाथ मंदिर में दर्शन, पूजा-अर्चना और विभिन्न आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस आयोजन को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सोमनाथ केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि भारत के स्वाभिमान और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा प्रदेश में सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रीय भावना को और मजबूत करेगी।

संस्कृति विभाग के अनुसार यह यात्रा श्रद्धालुओं को भारत की गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने और युवा पीढ़ी को देश की सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने का माध्यम बनेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...