1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. प्रधानमंत्री के फ़ैसले पर सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान, पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाकर जनता को दी राहत

प्रधानमंत्री के फ़ैसले पर सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान, पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाकर जनता को दी राहत

सीएम डॉ. यादव इस महत्वपूर्ण और जनहितकारी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

By: Naredra 
Updated:
प्रधानमंत्री के फ़ैसले पर सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान, पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाकर जनता को दी राहत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पैट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने फ़ैसले का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खाड़ी देशों में जारी युद्ध जैसे माहौल के बीच, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी निर्णय लिया है।

पेट्रोल-डीजल में एक्साइज ड्यूटी घटाना सराहनीय कदम

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक्साइज ड्यूटी में कमी कर यह सुनिश्चित किया है कि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें न बढ़ें तथा रिफाइनरियां अपना उत्पादन सुचारु रूप से जारी रख सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वैश्विक स्तर पर पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे समय में अपनी पॉलिसी के बलबूते भारत के उपभोक्ताओं को राहत देना और बाजार में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखना अत्यंत सराहनीय कदम है।

जनता का आर्थिक बोझ होगा कम

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस निर्णय से न केवल आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ कम होगा, बल्कि तेल कंपनियों के व्यापार और आपूर्ति श्रृंखला को भी मजबूती मिलेगी। इस महत्वपूर्ण और जनहितकारी निर्णय के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...