1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सीएम डॉ. यादव ने इंफ्लुएंसर्स से किया संवाद, बोले- स्पोर्ट्स के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने इंफ्लुएंसर्स से किया संवाद, बोले- स्पोर्ट्स के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

कुस्ती, शूटिंग, स्वीमिंग समेत जिस भी गेम में पुरस्कार मिलता है उसमें मध्यप्रदेश का बच्चा जरूर शामिल होता है। यहां तक कि दिव्यांग बेटियों का जो वर्ल्डकप हुआ था उसमें भी मध्यप्रदेश की बेटियों को भी मौका मिला है।

By: Naredra 
Updated:
सीएम डॉ. यादव ने इंफ्लुएंसर्स से किया संवाद, बोले- स्पोर्ट्स के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

उज्जैनः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन की इनफ्लुएंसर मीट में इंफ्लुएंसर्स से संवाद किया। स्पोर्ट्स पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले स्पोर्ट्स को सब्जेक्ट नहीं माना जाता था। लेकिन हमने स्पोर्ट्स को सब्जेक्ट के रूप में माना। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश खेलों में लगातार आगे बढ़ रहा है।

स्पोर्ट्स टीचर का भी आगे बढ़ने का मौका

यहां तक कि स्पोर्टस टीचर को भी असिस्टेंट प्रोफेसर, लेक्चरर, वाईस चांसलर तक बनने का मौका मिलता है। स्पोर्टस की आगे काफी संभावनाओं पर भी काम किया जा रहा है। इसी का नतीजा है कि कुस्ती, शूटिंग, स्वीमिंग समेत जिस भी गेम में पुरस्कार मिलता है उसमें मध्यप्रदेश का बच्चा जरूर शामिल होता है। यहां तक कि दिव्यांग बेटियों का जो वर्ल्डकप हुआ था उसमें भी मध्यप्रदेश की बेटियों को भी मौका मिला है।

टूरिज्म अधिकारियों को दिए निर्देश

उन्होंने टूरिज्म विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे इस क्रम को बनाए रखे और उज्जैन की तरह भविष्य में ऐसे स्थान का चयन करें और उनसे जुड़कर हमारे इन मित्रों को मध्यप्रदेश की विरासत से नजदीक आने का मौका देंगे।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...