1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. चेटीचंड महोत्सव में शामिल हुए सीएम डॉ. यादव, सिंधी समाज को दी शुभकामनाएं, सितारों की रही खास मौजूदगी

चेटीचंड महोत्सव में शामिल हुए सीएम डॉ. यादव, सिंधी समाज को दी शुभकामनाएं, सितारों की रही खास मौजूदगी

कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता, टीवी शो के कलाकार और अभिनेत्री एवं राजनेता  भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

By: Naredra 
Updated:
चेटीचंड महोत्सव में शामिल हुए सीएम डॉ. यादव, सिंधी समाज को दी शुभकामनाएं, सितारों की रही खास मौजूदगी

उज्जैन में चेटीचंड महोत्सव के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शामिल होकर सिंधी समाज को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

फ्रीगंज टावर पर आयोजित चेटीचंड महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंधी समाज के भाई-बहनों को बधाई देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता, टीवी शो के कलाकार और अभिनेत्री एवं राजनेता  भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान सभी अतिथियों का आयोजकों द्वारा भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...