1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सीएम डॉ. मोहन यादव ने ‘भारतीय नव वर्ष उत्सव’ में किया सहभाग, बोले- भारतीय नव वर्ष हमें नई शुरुआत का संदेश देता है

सीएम डॉ. मोहन यादव ने ‘भारतीय नव वर्ष उत्सव’ में किया सहभाग, बोले- भारतीय नव वर्ष हमें नई शुरुआत का संदेश देता है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समाज में सकारात्मकता, एकता और उत्साह को बढ़ावा देता है। उन्होंने इस तरह के आयोजनों को भारतीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए महत्वपूर्ण बताया।

By: Naredra 
Updated:
सीएम डॉ. मोहन यादव ने ‘भारतीय नव वर्ष उत्सव’ में किया सहभाग, बोले- भारतीय नव वर्ष हमें नई शुरुआत का संदेश देता है

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के तात्या टोपे नगर स्थित दशहरा मैदान में महानगर मेला उत्सव समिति द्वारा आयोजित भारतीय नव वर्ष उत्सव में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को भारतीय नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और नव ऊर्जा का प्रतीक है।

इस तरह के आयोजन भारतीय संस्कृति के लिए महत्वपूर्ण- डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय नव वर्ष हमें नई शुरुआत का संदेश देता है और समाज में सकारात्मकता, एकता और उत्साह को बढ़ावा देता है। उन्होंने इस तरह के आयोजनों को भारतीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए महत्वपूर्ण बताया।

 भारत की समृद्ध परंपराओं का प्रदर्शन

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की समृद्ध परंपराओं का प्रदर्शन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्यमंत्री ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य और बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।

भोपाल से सुनील मालवीय की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...