1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi: अमित शाह से मिले CM डॉ. मोहन यादव, ग्वालियर में होने वाले सुशासन दिवस कार्यक्रम का निमंत्रण दिया

Delhi: अमित शाह से मिले CM डॉ. मोहन यादव, ग्वालियर में होने वाले सुशासन दिवस कार्यक्रम का निमंत्रण दिया

ग्वालियर में आयोजित होने वाले सुशासन दिवस कार्यक्रम का दिया निमंत्रण...

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
Delhi: अमित शाह से मिले CM डॉ. मोहन यादव, ग्वालियर में होने वाले सुशासन दिवस कार्यक्रम का निमंत्रण दिया

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा की और विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

अटल जी की जयंती पर ग्वालियर में होगा विशेष कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमित शाह को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर आयोजित सुशासन दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। यह कार्यक्रम 25 दिसंबर को वाजपेयी जी की जन्मस्थली ग्वालियर में आयोजित किया जाएगा।

शिष्टाचार भेंट में सुशासन के संकल्प पर भी हुई चर्चा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अटल जी का आदर्श, सुशासन का दृष्टिकोण और राष्ट्र सेवा की भावना आज भी देश के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि ग्वालियर में होने वाला यह कार्यक्रम प्रदेश और देश के सुशासन मॉडल को और अधिक मजबूती देगा।

अमित शाह ने दी शुभकामनाएँ

भेंट के दौरान अमित शाह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं और कहा कि अटल जी की विचारधारा भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन की आधारशिला है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...