1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. फिल्म निर्माता विजय गलानी का कैंसर से हुआ निधन, लंदन में करा रहे थे इलाज

फिल्म निर्माता विजय गलानी का कैंसर से हुआ निधन, लंदन में करा रहे थे इलाज

फिल्म निर्माता विजय गलानी का बुधवार को लंदन में निधन हो गया।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

मुंबई:  फिल्म निर्माता विजय गलानी का बुधवार को लंदन में निधन हो गया। विजय गलानी ने सलमान खान, अक्षय कुमार, बॉबी देओल और गोविंदा जैसे अभिनेताओं के साथ करीब आधा दर्जन फिल्में बनाईं। इनमें से ‘अजनबी’ को छोड़ बाकी सारी फिल्में फ्लॉप रहीं। वे सलमान खान की फिल्म वीर के प्रोड्यूसर भी रहे।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विजय गलानी तीम महीने पहले ही बोन मैरो ट्रांस्प्लांट करवाने के लिए लंदन गए हुए थे। उनके साथ उनकी फैमिली भी मौजूद थी।

यह भी पढ़ें:देशं में बढ़ा ओमिक्रोन का खतरा, सरकार ने 8वीं तक के स्कूलों को कल से बंद करने का दिया आदेश…

हालांकि तीन दिन पहले ही उनके बेटे लंदन से वापस आए थे। जिसके बाद अब पिता की निधन की खबर सुनकर वे लोग लंदन रवाना हो गए हैं। आपको बता दें कि विजय गलानी को कुछ ही महीने पहले कैंसर होने का पता चला था।

विजय ने एक प्रोड्यूसर के तौर पर कई फिल्में बनाईं। विजय ने ‘सूर्यवंशी’ (1992), ‘अचानक’ (1998) जैसी कई फिल्में की हैं। उन्होंने 2001 में ‘अजनबी’ का निर्माण भी किया था, जिसमें अक्षय कुमार, बॉबी देओल, करीना कपूर खान और बिपाशा बसु ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।

इस फिल्म को खूब प्यार मिला था। वहीं 2010 में गलानी ने सलमान खान की ‘वीर’ को प्रोड्यूस किया था।उनकी आखिरी प्रोडक्शन फिल्म ‘द पावर’ थी। इस एक्शन एंटरटेनर को इस साल 14 जनवरी को एक ओटीटी प्लेटफॉर्म जी-5 पर रिलीज किया गया था। बता दें कि गलानी अपने पीछे परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी को छोड़ गए हैं।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...