उज्जैनः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के हामुखेड़ी में एक दिव्य मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने सामूहिक विवाह सम्मेलन में भी हिस्सा लिया और नव-दंपतियों को आशीर्वाद दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सामूहिक विवाह समारोह के बाद मीडिया से बात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे छोटे भाई प्रकाश यादव ने अपने खर्च से 23 नए दंपतियों के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन किया। मुख्यमंत्री ने कहा हामुखेड़ी में नवनिर्मित मंदिर में पूजा-अर्चना और प्रतिमाओं की स्थापना की गई, भगवान राधा-कृष्ण जी के मंदिर का भी शुभारंभ हुआ। हम सब भगवान की कृपा से हम सब अपने जीवन में ऐसे पुण्य का काम करते जाएं। मेरी अपनी ओर से एक बार फिर से हार्दिक शुभकामनाएं।