1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रदेश में गेंहू उपार्जन एवं स्लॉट बुकिंग की स्थिति पर मीडिया को वक्तव्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रदेश में गेंहू उपार्जन एवं स्लॉट बुकिंग की स्थिति पर मीडिया को वक्तव्य

...

By: Naredra 
Updated:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रदेश में गेंहू उपार्जन एवं स्लॉट बुकिंग की स्थिति पर मीडिया को वक्तव्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में गेंहू उपार्जन एवं स्लॉट बुकिंग की स्थिति पर मीडिया को अपना वक्तव्य दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की स्थिति में बहुत अच्छी संख्या में स्लॉट बुक हुए हैं। हमारी कार्रवाई भी लगातार जारी रहेगी और औचक निरीक्षण भी जारी रहेगा।

सक्रियता से किसानों के साथ खड़े रहें- डॉ. मोहन यादव 

डॉ. यादव ने कहा कि यह हमने अपने सारे अधिकारियों, सारे मंत्री विधायक सभी, जन प्रतिनिधियों से कहा है कि जहां जहां उपार्जन हो रहा है। सक्रियता के साथ सभी लोग किसानों के साथ खड़े रहें।

अभी तक 80 लाख टन स्लॉट बुक- डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने संतोष जताते हुए कहा कि आज की स्थिति में स्लॉट बुकिंग का जो आंकड़ा है वह लगभग 80 लाख टन का स्लॉट बुकिंग का हुआ है। यह बहुत सकारात्मक संदेश है जिसके बलबूते पर आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। हमने कहा कि यह लगातार आगे बढ़ता रहेगा। हर किसान को उनके उपार्जन को लेकर मध्यप्रदेश सरकार मदद करेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...