1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन पहुंचे,अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन पहुंचे,अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ का करेंगे शुभारंभ

3 से 5 अप्रैल तक डोंगला डिजिटल प्लेनेटेरियम परिसर में होगा आयोजन। कार्यक्रम में व्याख्यान, टेक्नोलॉजी एक्सपो और स्टार्ट-अप कॉन्फ्रेंस होंगे प्रमुख आकर्षण

By: Naredra 
Updated:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन पहुंचे,अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ का करेंगे शुभारंभ

भोपालः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन पहुंच गए हैं। जहां मुख्यमंत्री अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का तारामंडल परिसर में शुभारंभ करेंगे। साथ ही उज्जैन साइंस सेंटर का लोकार्पण भी करेंगे। सम्मेलन 3 से 5 अप्रैल तक उज्जैन के समीप डोंगला डिजिटल प्लेनेटेरियम परिसर में आयोजित किया गया है। उद्घाटन सत्र में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, इसरो के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन और विचारक लेखक सुरेश सोनी भी शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम के मुख्य बिंदु-

  • 3 से 5 अप्रैल तक डोंगला डिजिटल प्लेनेटेरियम परिसर में होगा आयोजन
  • भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक अंतरिक्ष विज्ञान के समन्वय पर होगा वैश्विक मंथन
  •  देश-विदेश के वैज्ञानिक, खगोलविद, शिक्षाविद और शोधार्थी करेंगे भागीदारी
  • UAV, सैटेलाइट निर्माण, स्पेस टेक्नोलॉजी और खगोलीय अवलोकन पर विशेष वर्कशॉप्स
  • युवाओं में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और तकनीकी कौशल बढ़ाने पर फोकस
  • ISRO, CSIR, DRDO और NITI Aayog सहित प्रमुख संस्थानों की रहेगी सहभागिता
  • उज्जैन-डोंगला को ग्लोबल मेरिडियन बनाने पर होगी चर्चा
  •  व्याख्यान, टेक्नोलॉजी एक्सपो और स्टार्ट-अप कॉन्फ्रेंस होंगे प्रमुख आकर्षण
  • वराहमिहिर से डॉ. विक्रम साराभाई तक के खगोल विज़न पर होगा चिंतन
  • सम्मेलन से आगामी सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को मिलेगी नई गति
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...