1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. भाजपा के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया नए पार्टी कार्यालय का वर्चुअली शिलान्यास

भाजपा के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया नए पार्टी कार्यालय का वर्चुअली शिलान्यास

पार्टी के नेताओं ने ग्वालियर में भाजपा कार्यालय के इस भूमि पूजन के साथ संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जाहिर की।

By: Naredra 
Updated:
भाजपा के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया नए पार्टी कार्यालय का वर्चुअली शिलान्यास

ग्वालियरः भाजपा के स्थापना दिवस पर ग्वालियर में नवीन भाजपा कार्यालय का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से जुड़कर भूमि पूजन किया।

नेताओं ने इसे संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं के लिए एक मजबूत केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और ग्वालियर में भाजपा कार्यालय के इस भूमि पूजन के साथ संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जाहिर की।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, लोकसभा स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर, मध्य प्रदेश वित्त आयोग अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक नारायण सिंह कुशवाहा, ग्वालियर भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ग्वालियर से संवाददाता अरविंद सिंह पवैया की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...