1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जाएंगे छिंदवाड़ा, घायलों से करेंगे मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जाएंगे छिंदवाड़ा, घायलों से करेंगे मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नई दिल्ली से अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दोपहर को छिंदवाड़ा पहुंचेंगे।

By: Naredra 
Updated:
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जाएंगे छिंदवाड़ा, घायलों से करेंगे मुलाकात

छिंदवाड़ा में गत दिवस हुई सड़क दुर्घटना से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव काफी आहत है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को मृतकों के परिजनों का 4-4 लाख रुपए और घायलों को एक-एक लाख रुपए सहायता राशि देने की घोषणा कर दी थी।

छिंदवाड़ा पहुंचकर घायलों से मुलाकात करेंगे सीएम डॉ. यादव

वहीं मुख्यमंत्री डॉ. यादव नई दिल्ली से अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दोपहर को छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। जहां मुख्यमंत्री सड़क दुर्घटना के मृतकों के परिजनों  और घायलों से मुलाक़ात करेंगे एवं उपचार की जानकारी लेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...