खजुराहो में भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अचानक एक बस स्टॉप पर रुके और वहां मौजूद कॉलेज की छात्राओं से मुलाकात की। उन्होंने छात्राओं से उनकी पढ़ाई, विषयों, भविष्य की योजनाओं और कॉलेज की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। अचानक हुई इस मुलाकात से छात्राएं उत्साहित नज़र आईं और उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ आत्मीय बातचीत की।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन को यह भी निर्देश दिए कि छात्राओं की सुरक्षा, परिवहन सुविधाओं और शिक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाएँ सुचारू रहें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो।