1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का वाराणसी पहुंचने पर यूपी सरकार की ओर से किया गया भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का वाराणसी पहुंचने पर यूपी सरकार की ओर से किया गया भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य के मंचन अवसर पर वाराणसी प्रवास पर हैं।

By: Naredra 
Updated:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का वाराणसी पहुंचने पर यूपी सरकार की ओर से किया गया भव्य स्वागत

वाराणसीः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव वाराणसी पहुंचे। लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यूपी सरकार के मंत्री राकेश सचान समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत किया।

डॉ. मोहन यादव सीएम योगी के साथ विक्रमोत्सव में होंगे शामिल

उज्जैन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ के उद्घाटन समारोह के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य के मंचन अवसर पर वाराणसी प्रवास पर हैं। डॉ. मोहन यादव विक्रम महोत्सव कार्यक्रम में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बनारस रेल इंजन कारखाना के मैदान में आयोजित तीन दिवसीय विक्रमोत्सव में होंगे शामिल।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...