मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, सुंदर सिंह भंडारी की जयंती पर उन्हें नमन किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, सुंदर सिंह भंडारी जी की जयंती पर नमन करता हूं। संगठन के प्रति उनका समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संकल्प जनसेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।