1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें नमन किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें नमन किया

...

By: Naredra 
Updated:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें नमन किया

भोपालः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। सोशल मीडिया X हैंडल पर पोस्ट करते हुए डॉ. यादव ने लिखा कि ‘भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक न्याय के पुरोधा, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ।‘

शिक्षा और समानता के माध्यम से आपने महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को गति दी। समता, न्याय और अधिकारों पर आधारित सशक्त भारत की जो नींव आपने रखी, वह आज भी राष्ट्र निर्माण का पथ प्रशस्त कर रही है।  वंचितों, शोषितों और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए आपका संघर्ष और विचार हम सभी के लिए प्रेरणा का शाश्वत स्रोत हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...