भोपालः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भारतीय संविधान के शिल्पकार और सामाजिक न्याय के महान पुरोधा थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब ने शिक्षा और समानता के माध्यम से उन्होंने महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को नई दिशा दी। समता, न्याय और अधिकारों पर आधारित सशक्त भारत की जो नींव उन्होंने रखी, वह आज भी राष्ट्र निर्माण का पथ प्रशस्त कर रही है। उन्होंने कहा कि वंचितों, शोषितों और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए उनका संघर्ष और उनके विचार हम सभी के लिए प्रेरणा का शाश्वत स्रोत हैं।