मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजभवन पहुंचकर महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल से सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच प्रदेश के विकास कार्यों, सुशासन और प्रशासनिक मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मिलकर हाल ही में प्रदेश में संचालित कार्यक्रमों एवं आगामी योजनाओं की जानकारी भी साझा की। मुलाकात सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक रही।