1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अनूपपुर में हुए हादसे पर किया मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अनूपपुर में हुए हादसे पर किया मुआवजे का ऐलान

...

By: Naredra 
Updated:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अनूपपुर में हुए हादसे पर किया मुआवजे का ऐलान

भोपालः मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कल कोतमा, अनूपपुर में हुए दुखद हादसे में काल-कवलित नागरिकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से ₹4-4 लाख, संबल योजना के अंतर्गत ₹4-4 लाख एवं रेडक्रॉस से ₹1-1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

घायलों को मिलेगा ढाई-ढाई लाख रुपए

साथ ही, घायलों को मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से ₹2-2 लाख एवं रेडक्रॉस से ₹50-50 हजार राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित परिजनों के साथ खड़ी है। ईश्वर से दिवंगतों की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...