1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नवगठित समितियों की संयुक्त बैठक को किया संबोधित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नवगठित समितियों की संयुक्त बैठक को किया संबोधित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समितियों के माध्यम से सदन के कार्यों को कराना, विभिन्न विषयों के आधार पर कराना। हमारे यहां ये परिपक्वता का एक अच्छा माहौल बन रहा है।

By: Naredra 
Updated:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नवगठित समितियों की संयुक्त बैठक को किया संबोधित

भोपालः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए नवगठित सभा समितियों की संयुक्त बैठक को विधानसभा में संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सदस्यों के अधिकारों के लिए समितियों के माध्यम से हमारे विकास संपन्न होने का अहसास होता है। और कई प्रकार के कार्य कराने के दौरान शासकीय अनुभव भी होता है। इसके बलबूते पर हम अपने इन विधायिका में दिए गये सारे कामों को करने हुए हमको मौका भी मिलता है, अनुभव भी मिलता है और खुद का कॉन्फिडेंस भी डेवलप होता है।

दूसरे राज्यों की समितियों से काम करने को समझने का मौका

हमारे अधिकारों को लेकर जो सजगता की आवश्यकता होती है उस सजगता के साथ हम काम करते हैं। लेकिन सजगता के साथ हम अपनी तत्परता को मिलाकर अगर विधानसभा के सारी समितियों में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि कितना अच्छा लगता है कि जब हम अपने राज्य के अलावा भी दूसरे राज्यों में जाकर भी उनकी समितियों के काम को समझने का मौका मिलता है। समितियों के माध्यम से सदन के कार्यों को कराना, विभिन्न विषयों के आधार पर कराना। हमारे यहां ये परिपक्वता का एक अच्छा माहौल बन रहा है।

महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण सौभाग्य की बात

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इसी महीने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। प्रधामंत्री मोदी जी के माध्यम से ये हमारा लोकतंत्र का वर्तमान स्वरूप है। सभी सदस्यों का अभिनंदन करते हुए सरकार आपके सभी प्रकार के सुझावों के साथ है।

 

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...