1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ली पंचायत कर्मियों की बैठक, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ली पंचायत कर्मियों की बैठक, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता से समझौता किए बिना कार्यों को पूर्ण करना प्राथमिकता है।

By: Naredra 
Updated:
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ली पंचायत कर्मियों की बैठक, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

विदिशाः लटेरी में स्थानीय जनपद पंचायत सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान सीईओ सिंह ने विभिन्न पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर करते हुए सभी पंचायत सचिवों और ग्राम रोजगार सहायकों को सख्त लहजे में हिदायत दी कि विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता से समझौता किए बिना कार्यों को पूर्ण करना प्राथमिकता है। बैठक में बड़ी संख्या में पंचायत सचिव और रोजगार सहायक उपस्थित रहे, जिन्हें लंबित कार्यों को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने का जिम्मा सौंपा गया।

विदिशा से संवाददाता विनोद सूर्यवंशी की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...