रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: तेलंगाना के जागतियाल जिले से एक ऐसा हैरतअंगेज मामला सामने आया जिसे जानकर आपके होश उड़ जायेंगे। एक मुर्गे ने अपने मालिक की हत्या कर दी, जिससे इलाके में सनसनी मच गई है। आपको बता दें कि मामला 22 फरवरी है। जागतियाल जिले के 45 साल के थानगुल्ला सतीश ने अपने मुर्गे को कॉक फाइट में उतारा था।
आपको बता दें कि मुर्गों की इस लड़ाई में उनके पैरों में चाक़ू बांध दिया जाता है। इसके बाद उन्हें लड़ाया जाता है। जो भी अपने सामने वाले मुर्गे को घायल कर देता है वो जीत जाता है। मुर्गो की लड़ाई में सतीश चूक हो गई और मुर्गे के पैर में बंधे चाक़ू से वो खुद ही घायल हो गया। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मुर्गे को गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं पुलिस ने मुर्गे को कस्टडी में रखा है। बताया जा रहा है कि हत्या के आरोप में मुर्गे को अदालत में पेश किया जायेगा। खबर चर्चा में आने के बाद पुलिस ने इसका खंडन किया। पुलिस ने बताया कि मुर्गे को सिर्फ सुरक्षित रखा गया है उसे अरेस्ट नहीं किया गया है।
आपको बता दें कि मुर्गे की लड़ाई करवाना कानूनी रुप से बंद है। जिसके कारण लोग चोरी से इस लड़ाई को करवाते हैं। यह कॉक फाइट भी पुलिस के बिना जानकारी के हो रही थी। पुलिस को जानकारी तब मिली जब, सतीश की मौत हुई। मुर्गे की ये लड़ाई येलम्मा मंदिर में कराया जा रहा था। जहां विरोधी मुर्गे की जगह सतीश ही कमर के नीचे से कटकर मर गया।