1. हिन्दी समाचार
  2. जरूर पढ़े
  3. Lok Sabha : लोकसभा में कई बड़े नेताओं की सीटों में बदलावः जानें, क्या है सिटिंग प्लान

Lok Sabha : लोकसभा में कई बड़े नेताओं की सीटों में बदलावः जानें, क्या है सिटिंग प्लान

लोकसभा में सीटों का नया आवंटन किया गया है, जिसमें कई प्रमुख नेताओं को नई सीटें मिली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट नंबर एक है। पीएम के बाद पहली पंक्ति में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बैठेंगे।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Lok Sabha : लोकसभा में कई बड़े नेताओं की सीटों में बदलावः जानें, क्या है सिटिंग प्लान

लोकसभा में सीटों का नया आवंटन किया गया है, जिसमें कई प्रमुख नेताओं को नई सीटें मिली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट नंबर एक है। पीएम के बाद पहली पंक्ति में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बैठेंगे। परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी अगली पंक्ति में सीटें आवंटित की गई हैं। वहीं विपक्ष के नेता राहुल गांधी को उनके ठीक सामने दूसरी ओर से पहली सीट पर जगह मिली है।

नितिन गडकरी नया सेट नंबर

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और नितिन गडकरी को भी इस नए आवंटन में अहम जगह मिली है। गडकरी को अब शाह के बगल में पहली पंक्ति की चौथी सीट दी गई है, जबकि पहले वह दूसरे कॉलम की सीट नंबर 58 पर बैठते थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी प्रधानमंत्री के बगल में दूसरी सीट पर जगह मिली है।

प्रियंका गांधी वाड्रा की सीट

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, जो वायनाड से लोकसभा पहुंची हैं, उन्हें भी चौथी पंक्ति में सीट नंबर 517 दी गई है। उनके अलावा, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को अगली पंक्ति में सीट नंबर 355 आवंटित की गई है। तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय को अखिलेश यादव के बगल में सीट मिली है, जबकि उनकी पार्टी के नेता अभिषेक बनर्जी, कल्याण बनर्जी और सौगत रॉय को दूसरी पंक्ति में क्रमशः 280, 281 और 284 नंबर की सीटें दी गई है।

कुछ सीटें खाली भी हैं

लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी किए गए इस सीटिंग प्लान में कुछ सीटें खाली भी हैं, जैसे पश्चिम बंगाल के बशीरहाट से टीएमसी के सांसद एस. के. नूरुल इस्लाम के निधन के बाद सीट खाली पड़ी है।

This Post is written by Shreyasi Gupta

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...