1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. आगर मालवा पहुंचे कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मां बगलामुखी मंदिर में की पूजा-अर्चना

आगर मालवा पहुंचे कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मां बगलामुखी मंदिर में की पूजा-अर्चना

भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। माँ बगलामुखी धाम में माता के दरबार में माथा टेका और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

By: Naredra 
Updated:
आगर मालवा पहुंचे कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मां बगलामुखी मंदिर में की पूजा-अर्चना

आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में आज प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे। जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध माँ बगलामुखी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। नलखेड़ा स्थित माँ बगलामुखी धाम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पहुंचकर माता के दरबार में माथा टेका और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर के पंडितों ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। मुख्य पुजारी मनोहरदास पंडा ने मंत्री को माता की चुनरी ओढ़ाकर आशीर्वाद दिया। मंत्री के आगमन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...