निवाड़ी जिले में आयोजित पोषण पखवाड़ा समापन कार्यक्रम में व्यवस्थाओं की पोल उस समय खुल गई जब दर्जनों एसी लगे होने के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाई। हालात इतने खराब रहे कि आनन-फानन में फर्राटा पंखे मंगवाने पड़े।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया मौजूद रहीं। लेकिन कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। दर्जनों एसी लगे होने के बावजूद या तो वे बंद रहे या फिर ठीक से काम नहीं कर पाए।

स्थिति यह रही कि मंच पर बैठे जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को पंखे लगाकर राहत देने की कोशिश की गई, वहीं नारी शक्ति को हाथ से हवा कर गर्मी से बचाव करते देखा गया। लोगों का कहना है कि जब ऑडिटोरियम में एसी लगाए गए हैं तो उनका उपयोग क्यों नहीं हुआ? क्या एसी खराब थे या जानबूझकर नहीं चलाए गए?
निवाड़ी से संवाददाता देवेश कुमार की रिपोर्ट