1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. कोरोना वायरस के चलते Xiaomi का यह फोन हुआ कैंसल, देखिए कब होगा लॉन्च

कोरोना वायरस के चलते Xiaomi का यह फोन हुआ कैंसल, देखिए कब होगा लॉन्च

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

कोरोना वायरस के खौफ के चलते दुनिया भर में कई स्मार्टफोन ने अपने प्लांट्स बंद कर दिए हैं। इसके साथ ही कई स्मार्टफोन्स कंपनियों ने अपने फोन्स की लॉन्चिंग को रद्द कर आगे बढ़ा दिया है। ऐपल, सैमसंग और ओप्पो ने भारत में अपना प्रोडक्शन बंद कर दिया है। अब शाओमी ने भी अपने एमआई 10 5जी स्मार्टफोन का लॉन्च टाल दिया है। यह फोन 31 मार्च को लॉन्च किया जाना था। शाओम इंडिया के MD मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर यह जानकारी दी।

ट्वीट करते हुए मनु कमार जैन ने कहा कि जल्द ही इस फोन की नई लॉन्चिंग डेट की घोषणा की जाएगी। कंपनी ने सिर्फ इंडिया लॉन्च टाला है। फोन का ग्लोबल लॉन्च 27 मार्च को किया जाएगा।

बताते चले कि, शाओमी Mi 10 स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल एचडी+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। 90Hz के रिफ्रेश रेट वाला यह डिस्प्ले पंच-होल डिजाइन के साथ आता है। फोन का प्राइमरी सेंसर 108 मेहापिक्सल, 13 मेहापिक्सल का वाइड ऐंगल सेंसर, और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर मिलेगा। इसका फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। और फोन की बैटरी 4,780 mAh की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...