1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. बुरहानपुर में थम जाएंगे बसों के पहिए! नई नीति के विरोध में बस ऑपरेटर्स लामबंद

बुरहानपुर में थम जाएंगे बसों के पहिए! नई नीति के विरोध में बस ऑपरेटर्स लामबंद

24 फरवरी को आयोजित बैठक में प्रदेश के बस मालिकों और पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि अगर सरकार ने नई नीति में संशोधन नहीं किया तो बस संचालन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।

By: Naredra 
Updated:
बुरहानपुर में थम जाएंगे बसों के पहिए! नई नीति के विरोध में बस ऑपरेटर्स लामबंद

बुरहानपुरः जिला बस ऑनर्स एसोसिएशन ने प्रदेश में लागू की जा रही नई कथित दमनकारी नीति के विरोध में बड़ा फैसला लिया है। एसोसिएशन ने 2 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है। इस संबंध में एसोसिएशन ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। ज्ञापन में बताया गया कि 24 फरवरी को आयोजित बैठक में प्रदेश के बस मालिकों और पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि अगर सरकार ने नई नीति में संशोधन नहीं किया तो बस संचालन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।

क्या हैं प्रमुख मांगें?

24 दिसंबर 2025 को राजपत्र में प्रकाशित संशोधन को वापस लिया जाए।

29 जनवरी 2026 को जारी संशोधन को पूर्ण रूप से समाप्त किया जाए।

वर्तमान में लागू बस संचालन व्यवस्था को यथावत रखा जाए।

बस ऑपरेटर्स का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला। ऐसे में हड़ताल ही अंतिम विकल्प बचा है।

 जनता पर पड़ेगा सीधा असर

यदि हड़ताल लागू होती है तो जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था प्रभावित होगी। रोज़ाना सफर करने वाले छात्र, कर्मचारी और ग्रामीण यात्री सबसे अधिक प्रभावित होंगे। अब निगाहें शासन के फैसले पर टिकी हैं। फिलहाल देखना यह होगा कि क्या सरकार मांगें मानेगी या 2 मार्च से सचमुच बसों के पहिए थम जाएंगे?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...