1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. 20 से अधिक घरों पर चला बुलडोजर, कई परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

20 से अधिक घरों पर चला बुलडोजर, कई परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

 प्रशासन ने भूमि देने का किया था वादा, लेकिन कुछ लोगों को घर बनाने के लिए नहीं मिली जमीन। बेघर हुए लोग सड़क पर रहने को मजबूर

By: Naredra 
Updated:
20 से अधिक घरों पर चला बुलडोजर, कई परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

सीधीः जिले के नौडिया में आदिवासी परिवार के लोगों का आशियाना था। 20 से अधिक परिवार वहां पर काफी वर्षों से रहकर अपना जीवन व्यतीत करते थे। लेकिन रेलवे प्रशासन के द्वारा सभी लोगों का मकान जमीदोज कर दिया। लोगों ने आंदोलन भी किया था, उन्हें आश्वासन दिया गया कि आप सभी को जमीन दी जाएगी ताकि आप लोग अपने मकान का निर्माण कार्य कर ले, लेकिन कुछ लोगों को मकान निर्माण करने के लिए भूमि दी गई और कुछ लोगों को अभी तक नहीं दी गई।

लोगों का कहना है कि वर्षों से वे अपना मकान बना करके रह रहे थे लेकिन अचानक से रेल लाइन का निर्माण कार्य होने की वजह से सभी का मकान गिरा दिया गया। यही कारण है कि अब उन्हें काफी परेशानी हो रही है। उन्हें भूमि देने का वादा प्रशासन ने किया था लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा भूमिका आवंटन नहीं किया गया। कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें पहाड़ के ऊपर ही जमीन दी गई है, जिससे उन्हें मकान निर्माण करने में अब काफी कठिनाई हो रही है। अभी भी कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें मकान निर्माण करने के लिए जमीन नहीं मिली है।

लोगों के द्वारा जानकारी देकर बताया गया कि उन्हें अभी तक भूमि नहीं मिली है। जिसकी वजह से खुले आसमान के नीचे उन्हें रहना पड़ रहा है। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि पूर्व में उन्होंने दो महीने तक आंदोलन किया था। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें आश्वासित किया था कि उन्हें लाभ मिलेगा लेकिन आज दिनांक तक लाभ नहीं मिला। जिसकी वजह से काफी परेशानी हो रही है।

सीधी से संवाददाता ओंकार मिश्रा की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...