भोपालः विधानसभा का बजट सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि कार्यमंत्रणा समिति में जो बिजनेस तय हुआ था वो सदन में पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि सदन में विपक्ष का भी भरपूर सहयोग मिला।
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि एजेंडा पर 100 फीसदी चर्चा हुई है। क्योंकि कई लोगों का कहना था कि उनके यहां होली 15 दिन चलती है और होली के बाद वापस आना संभव नहीं है। इसलिए सदन को अनिश्चिचकाल के लिए स्थगित किया गया। सदन में जो प्रमुख विषय थे उन पर चर्चा हुई है। सदन में 7000 से अधिक प्रश्न पूछे गए, अधिक से अधिक विधायकों के सवाल और धानाकर्षण प्रस्ताव रहे।