रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी
हरियाणा : हरियाणा में भाई- बहन के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना सामने आयी है । जहां एक नाबालिग भाई अपनी मानसिक रूप से विक्षिप्त बहन को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया । इस बात का खुलासा बच्ची की तबियत खराब होने पर चला, जब बच्ची को अस्पताल ले जाया गया ।
मामला हरियाणा के यमुनानगर जिले का है । जहां 16 वर्षीय नाबालिग भाई मानसिक रूप से बीमार 17 साल की सगी बहन से दुष्कर्म करता था । दरअसल, बीते शुक्रवार माता पिता को किशोरी के पैरों में सूजन व आंखों में पीलापन दिखाई दिया । जिसके बाद वे उसे अस्पताल ले गए, जहां डॅाक्टरों ने बच्ची की जांच की तो किशोरी पांच माह की गर्भवती निकली । यह सुनकर परिजन हैरान रह गए ।
जिसके बाद किशोरी के पिता ने बेटी से मामले की पूछताछ की तो किशोरी ने बताया कि जब वे दोनों काम पर चले जाते थे, तो भाई उसके साथ गलत काम करता था । जब भी वह उसका विरोध करती थी तो वह हर बार उसे धमकाकर चुप करा देता था । ऐसा कई माह से चल रहा था ।
हालांकि, अभी तक आरोपी भाई की गिरफ्तारी नहीं हुई है । वहीं, थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वे अस्पताल गए थे । पुलिस मामले की जांच कर रही है । जांच के बाद आरोपी भाई के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा ।