रिपोर्ट: सत्यम दुबे
जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर से गुरुवार को वारदात की एक ऐसी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है,जिसे जानकर आपकी रुह कांप जायेगी। एक भाई ने अपने जीजा की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर बोरे में भरकर 7 किलो मीटर दूर पुलिस थाने पहुंच गया। आपोरी के इस बर्बरता के देख पुलिसकर्मी भी सहम गये। जिसके बाद आरोपी की बहन ने भी अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी धीरज शुक्ला और विजेत कश्यप का परिवार अवैध शराब के कारोबार से जुड़ा हुआ है। इस वजह से दोनों परिवारों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। इसी दौरान पूजा और विजेत कश्यप में एक दूसरे से प्यार करने लगे। लेकिन परिवार वालों ने शादी से साफ इनकार कर दिया। परिवार के इनकार करने के बाद दोनों घर से भाग गए।
विजेत पिछले साल 13 दिसंबर को धीरज की बहन पूजा 19 को घर से भगाकर शादी कर ली। 27 फरवरी को परिवार वालों ने दोनों को पकड़ लिया था। जिसके बाद पूजा ने घर जाने से इनकार कर दिया। विजेत शादी करने के बाद पूजा के साथ जबलपुर के गढ़ा में किराये के मकान में रह रहा था। गुरुवार को वह अपने गांव आया था। इसी दौरान पूजा का भाई धीरज शुक्ला उसके पति की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी।

आरोपी भाई हत्या करने के बाद अपने जीजा का सिर बोरी में भरकर तिलवारा थाने पहुंच गया। आपको बता दें कि बोरी से खून टपक रहा था। जिसे देखकर पुलिसकर्मियों भी सहम गये। आरोपी ने थाने में बताया कि उसने विजेत (32) की हत्या कर दी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो खेतों से गुजरी सड़क पर विजेत का धड़ मिला। उसका हाथ भी वहीं पड़ा था, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गय़ा है।
अपने पति की हत्या के बाद पूजा ने भी अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद पुलिस को जानकारी हुई कि गढ़ा में पूजा की लाश फंदे पर झूल रही है। पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया था। पुलिस इस पहलु पर भी ज़ॉचकर रही है कि कहीं पूजा की भी तो हत्या नहीं की गई है। इस खौफनाक मंजर से इलाके में सनसनी फैल गई है।