1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. 2022 बजट पर पंजाब कांग्रेस नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया पेश की: जानिए किसने क्या कहा?

2022 बजट पर पंजाब कांग्रेस नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया पेश की: जानिए किसने क्या कहा?

Punjab Congress leaders present their reaction on Nirmala Sitharaman's new budget for 2022: Know who said what...हाल ही में केंद्रिय वित्त मंंत्री निर्मला सीतारमण ने 2022 बजट जनता के सामने पेश किया है। इस बजट में उन्होंने देश के गरीब वर्ग पर खास गौर फरमाया है। जानिए पंजाब के कांग्रेस नेताओं ने इस मामले पर क्या प्रतिक्रिया दी।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट:खुशी पाल

केंद्रीय वित्तमंत्री(Finance Minister) निर्मला सीतारमण(Nirmala Sitharaman) ने आज देश का नया आम बजट जनता के सामने पेश किया। वहीं, PM मोदी ने भी इस बजट को लोगों के अनुकूल और प्रगतिशील बताया है। हालांकि बजट में टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे मिडिल क्लास जरूर मायूस हो रहे है।

यह  भी पढ़ें: नवजोत सिंह सिद्धू और भगवंत सिंह ने भरे नामांकन…

वहीं, सरकार के इस नए बजट में क्रिप्टोकरंसी(Cryptocurrency) से होने वाली इनकम पर 30 फीसदी टैक्स लगाने का फैसला सुनाया गया है। इस मामले पर वित्त मंत्री सीतारमण का कहना है कि इस बजट से अगले 25 सालों की बुनियाद रखी जाएगी। इस बजट में 16 लाख नौकरियां देने का लक्ष्य रखा गया है।

पंजाब  के कांग्रेस नेता नए बजट से हुए खफा

देश के गरीब वर्ग के लिए आज पीएम मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई नई नीतिया जारी करने का एलान किया है। लेकिन केंद्र सरकार के बजट 2022 पर विरोधी पार्टियों के नेताओं ने जमकर निशाने साधे हैं। जैसा की आप सभी जानते है कि इस वक्त पंजाब में चुनावी माहौल बना हुआ है, इसलिए विपक्षी पार्टी अकाली दल और कांग्रेस ने इसे किसानों के फायदे के नजरिए से देखा है।

2022 के नए बजट पर पंजाब की विपक्षी पार्टी नेताओं ने क्या-क्या कहा एक-एक करके जानते है…

शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ट नेता सुखबीर बादल

शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ट नेता सुखबीर बादल ने 2022 बजट फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया पेश की। सुखबीर ने कहा कि इंडस्ट्री(Industry) के कई लाख करोड़ लोन माफ कर दिए गए लेकिन खेतीबाड़ी, गरीब और किसानों के लिए बजट में कुछ नहीं दिया गया।

कांग्रेस के वरिष्ट नेता मनीष तिवारी

कांग्रेस के वरिष्ट नेता मनीष तिवारी ने 2022 बजट को हवाई बताया और कहा कि यह ऐसा बजट है, जिसके बारे में न तो सोचा जा सकता है और न ही इसे लागू किया जा सकता है… उन्होंने इसे कमजोर और नीरस बताया… वहीं कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी जैसे नेताओं ने पूरे बजट को हवाई बता दिया… जिसका कोई अस्तित्व ही नजर नहीं आता…

कांग्रेस नेता अलका लांबा

कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा कि बजट से केंद्र की मोदी सरकार का किसान विरोध उजागर हुआ है… साल 2022 में किसान की आय दुगुनी करने का वादा अब रद्दी की टोकरी में डाल दिया गया… खाद सब्सिडी काट दी… MSP गारंटी पर कोई चर्चा नहीं की…

पंजाब भाजपा का बयान

2022 बजट पर पंजाब भाजपा का कहना है कि इस बजट से केवल कोआपरेटिव सेक्टर में टैक्स घटने से पंजाब को फायदा होगा। पंजाब भाजपा ने बजट की तारीफ करते हुए कहा कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन ने गागर में सागर भर दिया… इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने के लिए पूरी बात की गई है… बजट से देश की इकॉनमी चार्ज होगी… उसमें डिफेंस पर खर्चे को लेकर 68% की शर्त लगाई गई है कि सिर्फ हिंदुस्तान से ही खरीद होगी… इससे मेड इन इंडिया को बढ़ावा मिलेगा…

देश में डेढ़ लाख पोस्ट ऑफिस हैं, उन्हें कोर बैंकिंग में बदलने का फैसला लिया गया। इससे एक-एक गांव तक बैंकिंग की सेवाएं मिलेंगी। पंजाब पर सीधा असर डालने वाले कोआपरेटिव सेक्टर पर मिनिमम टैक्स 18.5% था और कंपनियों पर 15%। अब इसे घटाकर 15% कर दिया गया है। इससे कोआपरेटिव सेक्टर में इन्वेस्टमेंट आएगी। किसानों को इसका बड़ा फायदा मिलेगा।

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...