1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. उसने सात फेरे लेने के सपने देखे थे, वह प्रेमी ही करने लगा उसका शोषण, लगाता था रोज बोली…

उसने सात फेरे लेने के सपने देखे थे, वह प्रेमी ही करने लगा उसका शोषण, लगाता था रोज बोली…

By: Amit ranjan 
Updated:
उसने सात फेरे लेने के सपने देखे थे, वह प्रेमी ही करने लगा उसका शोषण, लगाता था रोज बोली…

नई दिल्ली : साजन मेरा उस पार है, मिलने को दिल बेकरार है, लेकिन यहां तो साजन भी पास था और सजनी भी। जिस साजन के सपने देखकर उसने घर को छोड़ा, वह साजन ही उसका लूटेरा बन गया और करने लगा सौदा। वो भी जिस्म का सौदा। कुछ ऐसी ही कहानी है मुजफ्फरपुर की 17 वर्षीय किशोरी की। जिसने नादान उम्र में अपने प्रेमी के साथ शादी के सपने देखें। और इसी नादान उम्र में करीब ढाई माह पहले परिजनों को छोड़ कर प्रेमी के बहकावे में उसके साथ पटना से दिल्ली भाग आई। लेकिन जब यहां पर आने पर उसका सामना सच्चाई से हुआ तो उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई।

जिस प्रेमी के साथ उसने सात फेरे लेने के सपने देखे थे, वह प्रेमी ही उसका शोषण करने लगा। उसने ना सिर्फ शादी से इंकार किया बल्कि नाबालिग प्रेमिका को देह व्यापार के धंधे में धकेल कर कॉलगर्ल बना दिया। जिसके लिए ग्राहकों की बुकिंग भी वह खुद करता था। इस धंधे के लिए प्रेमी ने बकायदा नोएडा में एक होटल भी किराये पर ले लिया और दो अन्य युवकों के साथ मिलकर इस होटल में देह व्यापार का धंधा चलाने लगे।

इस बात का खुलासा तब हुआ जब नोएडा पुलिस ने होटल में छापा मारकर यहां से नाबालिग युवती और उसके प्रेमी सहित अन्य आरोपियों को पकड़ा। यह युवक पिछले करीब दो माह से ही किशोरी से गलत काम करा रहा था। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस के द्वारा पकड़े जाने के बाद जब नाबालिग किशोरी से पुलिस कर्मियों ने पूछताछ की तो उसने रोते हुए सारी सच्चाई बयां कर दी कि कैसे उसका प्रेमी उसे शादी का झांसा देकर दिल्ली तक लाया और पहले दिल्ली और अब नोएडा में देह व्यापार करा रहा था। जब वह उसका विरोध करती तो वह उसके साथ मारपीट करने के साथ ही उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे और उसके परिवारजनों को बदनाम करने की धमकी देता था और उनकी प्रेम कहानी एक मिस कॉल से प्रारम्भ हुई थी। किशोरी के मोबाइल पर आरोपी युवक ने मिस कॉल की थी, जिसके बाद उसने कॉल की तो दोनों के बीच बातें होने लगी थी।

वहीं डीसीपी महिला सुरक्षा वृन्दा शुक्ला ने कहा कि यह ह्यूमन ट्रैफिकिंग का मामला है। जिसमें पुलिस पीड़िता को न्याय दिलाने के साथ ही उसका शोषण करने वाले प्रेमी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करायेगी।

जबकि एसीपी द्धितीय रजनीश वर्मा ने कहा मुजफ्फरपुर से इस नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर लाया गया था। जिसके मंगलवार को मजिस्ट्रेट के सामने भी 164 के बयान दर्ज करा दिए गये हैं, जिसमें उसने अपने साथ हुई पूरी घटना को बयां किया है। उसकी उम्र की सही जानकारी के लिए उसका मेडिकल भी कराया गया है। उसका शोषण करने वाले आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करायी जाएगी।

इस बाबत थाना प्रभारी सेक्टर 24 का कहना है कि मुजफ्फरपुर में किशोरी के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है और उनसे लगातार बात भी की जा रही है। जिनसे मंगलवार को भी बात हुई है और वह नोएडा पहुंचने की बात कर रहे हैं, लेकिन अभी तक पहुंच नहीं सके हैं। परिजनों के सामने आने के बाद ही इस मामले की और सच्चाई पता चलेंगी। फिलहाल किशोरी को नारी निकेतन में भेजा गया है और उसका प्रेमी जेल में है।

आपको बता दें कि 27 फरवरी को सेक्टर-24  थाना क्षेत्र के सेक्टर-12 स्थित एक गेस्ट हाउस में पुलिस ने दबिश देकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। यहां एक गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से तीन संचालकों सहित सात युवकों और चार युवतियों को पकड़ा था। सहारनपुर निवासी विशाल कम्बोज, बिहार निवासी राजन और हरियाणा के फरीदाबाद निवासी विपुल 6 महीने से गेस्ट हाउस को किराए पर लेकर देह व्यापार कर रहे थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...