1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित, पिछले 16 साल में सबसे बेहतर रिजल्ट

10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित, पिछले 16 साल में सबसे बेहतर रिजल्ट

मुख्यमंत्री ने इस परिणाम को “स्वर्णिम मध्यप्रदेश” की झलक बताते हुए बेटियों की सफलता को नारी सशक्तिकरण से जोड़ा।

By: Naredra 
Updated:
10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित, पिछले 16 साल में सबसे बेहतर रिजल्ट

भोपालः 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी हो गए हैं। इस बार भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है। 12वीं का रिजल्ट पिछले 16 सालों में सबसे बेहतर रहा, जबकि सरकारी स्कूलों ने प्राइवेट स्कूलों को पीछे छोड़ दिया है।

10वीं में पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 अंक हासिल कर टॉप किया। वहीं 12वीं कॉमर्स में खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने 494 अंक के साथ मेरिट में जगह बनाई। मुख्यमंत्री ने इस परिणाम को “स्वर्णिम मध्यप्रदेश” की झलक बताते हुए बेटियों की सफलता को नारी सशक्तिकरण से जोड़ा।

खास बात यह है कि अब फेल छात्रों को साल खराब नहीं करना पड़ेगा। 7 मई से “द्वितीय अवसर परीक्षा” आयोजित होगी। फिलहाल, पूरे प्रदेश में छात्रों की मेहनत और सफलता का जश्न मनाया जा रहा है।

भोपाल से संवाददाता सुनील मालवीय की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...