1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का विदिशा दौरा, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का विदिशा दौरा, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, विशेषकर ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच तनाव के कारण अनाज संकट की स्थिति बनी है, लेकिन सरकार किसानों की उपज का एक-एक दाना खरीदेगी और 9 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू की जाएगी।

By: Naredra 
Updated:
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का विदिशा दौरा, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

विदिशाः  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल पहली बार प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद विदिशा पहुंचे। उनके आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार और भव्य स्वागत किया।

इस दौरान उन्होंने जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित किया। बैठक से पहले पत्रकारों से चर्चा करते हुए खंडेलवाल ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग संगठन का नियमित कार्यक्रम है और इसका चुनाव से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में प्रवास कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, विशेषकर ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच तनाव के कारण अनाज संकट की स्थिति बनी है, लेकिन सरकार किसानों की उपज का एक-एक दाना खरीदेगी और 9 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू की जाएगी।

खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा एक बड़ा संगठन है, इसलिए मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन पार्टी में विचारधारा सर्वोपरि है। उन्होंने पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर कहा कि अन्य देशों की तुलना में भारत में कीमतों में कोई वृद्धि नहीं हुई है।

एसएटीआई कॉलेज में वेतन समस्या और किसानों की उपज को मिल पर तौलने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर समाधान किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों से किए गए वादे के अनुसार गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 2700 रुपये प्रति क्विंटल तक किया जाएगा।

उन्होंने जानकारी दी कि उनका यह दो दिवसीय प्रवास 7 और 8 अप्रैल को रायसेन, विदिशा, मुरैना और भिंड जिलों में रहेगा, जहां वे संगठनात्मक बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विदिशा से संवाददाता विनोद सूर्यवंशी की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...