1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. भाजपा ने धूमधाम से मनाया 47वां स्थापना दिवस, भोपाल में सीएम डॉ. मोहन यादव हुए शामिल

भाजपा ने धूमधाम से मनाया 47वां स्थापना दिवस, भोपाल में सीएम डॉ. मोहन यादव हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 6 अप्रैल का दिन भारतीय जनता पार्टी के लिए अत्यंत महत्व का दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया के सामने ताकत से खड़ा है। और भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर जन कल्याणकारी कामों को लेकर आगे बढ़ रही है।

By: Naredra 
Updated:
भाजपा ने धूमधाम से मनाया 47वां स्थापना दिवस, भोपाल में सीएम डॉ. मोहन यादव हुए शामिल

भोपालः भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस आज पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां पार्टी का ध्वज फहराया गया और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रदेश मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शामिल हुए। मुख्यमंत्री के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान पटाखे चलाए गए और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।

भाजपा के लिए 6 अप्रैल का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण- डॉ. मोहन यादव

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 6 अप्रैल का दिन भारतीय जनता पार्टी के लिए अत्यंत महत्व का दिन है। आज हमने प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया। भाजपा के जो कार्यकर्ता काल कल्पित हुए उनके परिजनों को भी सम्मानित किया। प्रदेश भर के जिलों में यह कार्यक्रम आयोजित हुए। 17 अलग-अलग जिलों में सह कार्यालयों का भूमिपूजन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में देश की राजनीति में जनसंघ के पुनः प्रादुर्भाव को देखा और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया के सामने ताकत से खड़ा है। और भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर जन कल्याणकारी कामों को लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी के सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों, जिला कार्यकारिणी को जोडकर अभियान चलाया।

पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संदेश

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने प्रदेश कार्यालय से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन विस्तार को लेकर भी कई महत्वपूर्ण पहल की गईं। कार्यक्रम के दौरान 14 जिलों में वर्चुअली पार्टी कार्यालय भवनों का भूमिपूजन किया गया, जबकि 3 जिलों में नए कार्यालयों का कार्यारंभ भी हुआ। इसके साथ ही प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

पार्टी कार्यक्रमों की व्यापक रूपरेखा तैयार

8 और 9 अप्रैल को प्रदेश के जिलों में सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें एक वक्ता प्रदेश स्तर से और दो वक्ता जिले स्तर से शामिल होंगे। इसके साथ ही 7 से 12 अप्रैल तक “गांव-बस्ती चलो अभियान” चलाया जाएगा, जिसके तहत हर विधानसभा में 50 बड़े गांवों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। कुल मिलाकर, भाजपा का स्थापना दिवस पूरे प्रदेश में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है और संगठन को मजबूत करने की दिशा में कई अहम कदम उठाए जा रहे हैं।

भोपाल से संवाददाता सुनील मालवीय की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...