बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट जान कुमार सानू ने हाल ही में बिग बॉस 14 में मराठी भाषा को लेकर टिप्पणी की थी, जिसपर उनके पिता और मशहूर सिंगर कुमार सानू ने बेटे के गलती के लिए मांफी मांगी। कुमार सानू ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह माफी मांगते नजर आ रहे हैं।
कुमार सानू ने एक वीडियो पोस्ट कर कहा, एक बाप होने के नाते मैं अपने बेटे के लिए आपसे सिर्फ माफी मांग सकता हूं। मैंने सुना है कि मेरे बेटे जान ने कुछ गलत कहा जो पिछले 41 सालों में मेरे दिमाग में कभी नहीं आया।
अपने बेटे #JaanKumarSanu द्वारा मराठी भाषा को लेकर दिए गए विवादित बयान पर अब गायक कुमार सानू ने भी अपनी तरफ से माफी मांगी है। कुमार सानू ने बताया कि वो 27 सालों से इन लोगों के साथ नहीं रह रहे और जान कुमार सानू की माँ ने उन्हें किस तरह की शिक्षा दी इस पर भी सवाल उठाए। pic.twitter.com/C2sXKleZyn
— Shivangi Thakur (@thakur_shivangi) October 29, 2020
महाराष्ट्र, मुंबई और मुंबा देवी ने मुझे आशीर्वाद दिया और मुझे नाम, प्रसिद्धि और सब कुछ दिया। मैं मुम्बा देवी और महाराष्ट्र के बारे में ऐसी बातें कभी नहीं सोच सकता। मैं भारत की सभी भाषाओं से प्यार और उनका सम्मान करता हूं। मैंने विभिन्न भाषाओं में गाने भी गाए हैं।
बता दें कि कुमार सानू ने हिंदी सिनेमाजगत में एक से बढ़कर एक गाने दिए है। कुमार सानू को 90 के दशक के गानों का बादशाह कहा जाता है। कुमार सानू के गाने हर उम्र के लोग सुनना पसंद करते हैं। 20 अक्टूबर 1957 को जन्में कुमार सानू ने अपनी शानदार आवाज से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है।