शहनाज गिल ने ‘बिग बॉस 13’ के जरिए अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है। बिग बॉस 13 से पहले शहनाज गिल अपनी सिंगिंग के लिए भी खूब जानी जाती थीं।
https://www.instagram.com/p/CGfeEikhmga/?utm_source=ig_embed
हाल ही में उनका एक वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, हाल ही में शहनाज गिल भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के शो पर पहुंची।
इस दौरान उन्होंने ‘वखरा स्वैग गाना गाते हुए शो में एंट्री ली। वीडियो में शहनाज गिल ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। वीडियो में शहनाज गिल के कर्ली बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।
शहनाज गिल ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। वहीं, शहनाज की एंट्री के बाद भारती सिंह उनसे पूछती हैं कि हर्ष क्या फ्लर्ट कर रहे थे? जिस पर एक्ट्रेस बताती हैं कि किस्सियां मांग रहा था मेरे से।
https://www.instagram.com/p/CGPk1CthznA/
इसको पता नहीं है कि पंजाब की लड़कियां हट्टी-कट्टी होती हैं, चल मैं पतली हो गई तेरे से. जिसके बाद भारती सिंह हर्ष का कॉलर पड़कर कहती हैं कि मैं तो पतली भी नहीं हुई और मेरे भी जोर भी पूरा है, समझे। शहनाज गिल के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रही हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
वीडियो को शेयर करते हुए शहनाज गिल ने कैप्शन में लिखा, “आ रही हूं मैं, अपना स्वैग लेकर।” एक्ट्रेस के इस वीडियो को 22 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। बता दें कि शहनाज गिल ने ‘बिग बॉस 13’ से अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है।
बिग बॉस के घर में रहते हुए भी शहनाज गिल ने लोगों का खूब मनोरंजन किया और सबके दिलों में भी जगह बनाई। खासकर बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जाता था।