रिपोर्ट: सत्यम दुबे
राजस्थान: नागौर से वारदात की ऐसी घटना सामने आई है, जहां एक शख्स ने अपनी होने वाली बीवी की गर्दन काटकर मौत के घाट उतार दिया। आपको बता दें आरोपी ने जिस लड़की की गर्दन काटी है, उसके साथ लड़की का विवाह होने वाला था। लड़के ने अपनी होने वाली पत्नी को मुलाकात के लिए बुलाया, और बड़ी बेरहमीं से उसकी गर्दन काट दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

आपको बता दें कि यह खौफनाक मंजर नागौर जिले के शेडोखन गांव की है, जहां मंगेतर ने शादी से कुछ महीने पहले अपनी होने वाली दुल्हन का कत्ल कर दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों की दो साल पहले सगाई हुई थी। लेकिन युवक को शक हुआ की उसकी मंगेतर से किसी लड़के के साथ अफेयर चल रहा है। अवैध संबंध के चलते ही उसने अपनी मंगेतर को मौत के घाट उतार दिया।

आरोपी ने अपनी मंगेतर को नया फोन गिफ्ट देने के बहाने बुलाया था। जिसके बाद वह खेत पर बने कमरे में उसे ले गया। जहां आरोपी ने अपनी मंगेतर से प्रेम संबंध के बारे में पूछा तो उसने स्वीकार कर लिया। इसी बात पर दोनों में बहस हुई और लड़के ने गुस्से में आकर मंगेतर की गर्दन कुल्हाड़ी से काट दी। आरोपी ने अपनी मंगेतर की हत्या कर चुपके से खेत में ही लाश दफना दी।
इस पूरे प्रकरण में नागौर पुलिस अधीक्षक श्वेता धनकड़ ने बताया कि पूरे मामले में युवक सुखबीर से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो पाएगा। हालांकि युवक ने हत्या करना कबूला है।