1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. शारीरिक संबंध बनाने से पहले पत्नी ने दिखाया पति को पॉर्न विडियो, फिर बांधे हांथ-पांव और काट दी…

शारीरिक संबंध बनाने से पहले पत्नी ने दिखाया पति को पॉर्न विडियो, फिर बांधे हांथ-पांव और काट दी…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शारीरिक संबंध बनाने से पहले पत्नी ने दिखाया पति को पॉर्न विडियो, फिर बांधे हांथ-पांव और काट दी…

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

महाराष्ट्र: नागपुर जिले से एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे जानकर आपको होश उड़ जायेंगे। एक महिला ने अपने पति की बेरहमीं से गला रेतकर हत्या कर दी। महिला अपने पति की पांचवी बीवी है। महिला ने अपने पति को पहले कुर्सी पर बैठाकर दोनो हांथ बांध दिए। फिर उससे शारीरिक संबंध बनाई, और अंत में गला रेतकर उसकी निर्ममता से हत्या कर दी।

पीटीआई की रिपोर्ट की मानें तो पुलिस ने जांच में खुलासा हुआ है कि पांचवी पत्नी ने अपने ही पति की हत्या कर दी है। आपको बता दें कि पत्नी ने पहले पति को पॉर्न दिखाया, फिर पति के हाथ कुर्सी से बांधे, फिर शारीरिक संबंध बनाया और अंत में गला रेत कर हत्या कर दी।

इस घटना पर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया है कि “महिला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। वो मृतक की पांचवी पत्नी है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।“  मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने पति की बेवफाई से नाराज थी। कई महीनों से पारिवारिक कलह के कारण वह अपने पति से अलग रह रही थी।

आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों से मृतक नागपुर में अकेले रह रहा था। इस बीच 8 मार्च को उसकी पांचवी पत्नी उससे मिलने आई। पत्नी ने अपने पति के हाथ-पैर कुर्सी से बांध दिए। शारीरिक संबध बनाए। इसके बाद चाकू से पति का गला रेतकर घटनास्थल से फरार हो गई।

वारदात के दूसरे दिन 9 मार्च को युवक के हत्या की जानकारी पुलिस को हुई। पुलिस ज़ॉच में कई खुलासा हुआ। पुलिस जॉच में पता चला कि मृतक युवक ने पांच शादियां की थी। आरोपी पत्नी ने पुलिस को गुमराह करने की बहुत कोशिश की, लेकिन पुलिस के कड़े पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल लिया।

आपको बता दें कि मृतक युवक और आरोपी पत्नी से एक बच्चा भी है। मृतक युवक अपनी नौकरी से सेवा निवृत्त हो चुका था। दोनो के बीच उसके पेंशन के पैसे को लेकर भी विवाद चल रहा था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...