1. हिन्दी समाचार
  2. जरूर पढ़े
  3. दीपावली और मध्य प्रदेश स्थापना दिवस से पहले अधिकारी और कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव का तोहफा , मिलेगी महंगाई भत्ते की सौगात

दीपावली और मध्य प्रदेश स्थापना दिवस से पहले अधिकारी और कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव का तोहफा , मिलेगी महंगाई भत्ते की सौगात

दीपावली और मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को एक महत्वपूर्ण उपहार दिया है। मुख्यमंत्री ने महंगाई भत्ता बढ़ाने की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार किया है।

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
दीपावली और मध्य प्रदेश स्थापना दिवस से पहले अधिकारी और कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव का तोहफा , मिलेगी महंगाई भत्ते की सौगात

दीपावली और मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को एक महत्वपूर्ण उपहार दिया है। मुख्यमंत्री ने महंगाई भत्ता बढ़ाने की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार किया है।

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने सभी को अपनी तरफ से बधाई और शुभकामनाएं दीं।

महंगाई भत्ता अब 50 प्रतिशत

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार ने महंगाई भत्ते की दर को बढ़ाकर 50% करने का निर्णय लिया है, जिसे जनवरी 2024 से लागू किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पिछले 10 महीनों का एरियर भी दिया जाएगा। मार्च 2024 में, वित्त विभाग ने डीए की वृद्धि 46% तय की थी, जो 1 जुलाई 2023 से लागू हुई थी। लेकिन, अब यह दर बढ़ाकर 50% कर दी गई है, जो नए वर्ष की शुरुआत से सब सरकारी कर्मचारियों को प्राप्त होगी।

कब से लागू होगी योजना

एरियर की राशि का भुगतान किश्तों में किया जाएगा। सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को 1 जनवरी 2024 से 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। सरकार अक्टूबर में ही इसकी घोषणा कर रही है, लेकिन इसे जनवरी से लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने दीपावली के अवसर पर लोगों से आग्रह किया कि वे अपनी और अपने आसपास के लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखें। उन्होंने गरीबों के चेहरे पर खुशी लाने की कामना की और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

कर्मचारियों की मांग के अनुरूप कदम

महंगाई भत्ते को लेकर कर्मचारियों द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा था। हाल ही में, कर्मचारी संगठनों ने भत्ते को लेकर प्रदर्शन किया था और तालाबंदी की चेतावनी दी थी। इससे पहले, लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ाकर 46% कर दिया था। यह दर 1 जुलाई 2023 से प्रभावी थी।

This post is written by shreyasi

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...