1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. रथ शिरोधार्य कर झामरिया बाग लेकर पहुंचे श्रद्धालु, पूजन-अर्चन कर सुख समृद्धि की कामना की

रथ शिरोधार्य कर झामरिया बाग लेकर पहुंचे श्रद्धालु, पूजन-अर्चन कर सुख समृद्धि की कामना की

पर्व को लेकर पुलिस व यातायात अमला अलर्ट मोड पर तैनात रहा। झामरिया मार्ग पर शाम से ही वाहनों का आवागमन रोका गया।

By: Naredra 
Updated:
रथ शिरोधार्य कर झामरिया बाग लेकर पहुंचे श्रद्धालु, पूजन-अर्चन कर सुख समृद्धि की कामना की

बड़वानी: जिलेभर में गणगौर पर्व की जारी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रथों को शिरोधार्य कर झामरिया बाग लेकर पहुंचे और जवारों का पूजन-अर्चन कर सुख समृद्धि की कामना की।

इस दौरान किसी ने माता जवारों का विसर्जन कर विदाई दी, तो किसी ने एक और दिन के लिए रथ रोके। वहीं माता मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया।

पर्व को लेकर पुलिस व यातायात अमला अलर्ट मोड पर तैनात रहा। झामरिया मार्ग पर शाम से ही वाहनों का आवागमन रोका गया। जबकि पुराना कलेक्टर कार्यालय के सामने नवनिर्मित सीसी रोड से माता के रथों की आवाजाही के लिए कुछ समय के लिए मार्ग खोला गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...