1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सावंतपुरम कॉलोनी में 26 साल से लोग हुए परेशान, टैक्स वसूली पर नगरपालिका से मांगा जवाब, जानें मामला

सावंतपुरम कॉलोनी में 26 साल से लोग हुए परेशान, टैक्स वसूली पर नगरपालिका से मांगा जवाब, जानें मामला

Madhya Pradesh News: बड़वानी की सावंतपुरम कॉलोनी में 26 साल से सड़क, पानी और सफाई की समस्या। जनसुनवाई में रहवासियों ने नगरपालिका की टैक्स वसूली पर उठाए कई सवाल

By: Aparna Panwar 
Updated:
सावंतपुरम कॉलोनी में 26 साल से लोग हुए परेशान, टैक्स वसूली पर नगरपालिका से मांगा जवाब, जानें मामला

Madhya Pradesh News: शहर के वार्ड क्रमांक-4 की सावंतपुरम कॉलोनी में रहने वाले लोग पिछले 26 साल से सड़क, पानी और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं की समस्या से जूझ रहे हैं। बता दें आज मंगलवार को जनसुनवाई में कॉलोनी की महिलाओं और रिटायर्ड जनपद पंचायत सीईओ रामलाल वानखेड़े ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें रहवासियों ने नगरपालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए समस्याओं के जल्द निराकरण की मांग की है।

26 साल बाद भी पक्की सड़क नहीं

कॉलोनी निवासी जमुना उपाध्याय के अनुसार, सावंतपुरम कॉलोनी साल 2001 में बनी थी, लेकिन आज तक यहां पक्की सड़कें नहीं बनाई गई हैं। जिसमें खुले सेप्टिक टैंक, गंदगी और नालियों की निकासी नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें उनका कहना है कि नगरपालिका में कई बार आवेदन देने और सीएमओ से मुलाकात करने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।

चार दिन में एक बार मिल रहा पानी

दरअसल, रहवासियों ने पेयजल व्यवस्था पर भी नाराजगी जताई है। जमुना उपाध्याय का कहना है, नलों में चार दिन में एक बार करीब 45 मिनट पानी आता है। जिसमें कई घरों में पानी नहीं पहुंचता। ऐसे में नगरपालिका से टैंकर नहीं मिलने के कारण लोगों को 300 रुपये खर्च कर निजी टैंकर मंगवाना पड़ रहा है। वहीं, रहवासियों का सवाल है कि जब जलकर 150 रुपये प्रतिमाह लिया जा रहा है, तो पर्याप्त पानी क्यों नहीं मिल रहा?

कचरा जलाने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी

बता दें कॉलोनीवासियों का आरोप है कि सफाई कर्मचारी कचरा गाड़ी नहीं लाते और झाड़ू लगाने के बाद जगह-जगह कचरा इकट्ठा कर जला देते हैं। इससे धुआं, मच्छर और गंदगी की समस्या बढ़ रही है। जिसके बाद लोगों ने एलर्जी, सर्दी-खांसी और छींक जैसी परेशानियां होने की बात भी कही।

टैक्स वसूली पर उठाए कई सवाल

रिटायर्ड जनपद पंचायत सीईओ रामलाल वानखेड़े का कहना है कि वे वर्ष 2001 से कॉलोनी में रह रहे हैं। जिसमें उन्होंने नगरपालिका में कॉलोनी के रजिस्टर में दर्ज नहीं होने की बात कही गई। साथ ही, उन्होंने सवाल उठाया कि यदि कॉलोनी दर्ज नहीं है, तो इतने वर्षों से जलकर और संपत्ति कर किस आधार पर वसूला जा रहा है?

तीसरी जनसुनवाई में भी नहीं हुआ समाधान

रहवासियों का कहना है कि यह उनकी तीसरी जनसुनवाई है। जिसमें उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर वे अगली बार धरने पर बैठेंगे और सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करेंगे। ऐसे में अब कॉलोनीवासियों को प्रशासन से सड़क, नियमित पानी और सफाई व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: https://www.rninews.co.in/panna-jk-cement-youth-entrepreneurship-program-latest-news/ 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...