1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. Barwani Road News: बड़वानी में बदहाल सड़क से आम जनता परेशान, अटकी 10 करोड़ की परियोजना, जानें पूरा मामला

Barwani Road News: बड़वानी में बदहाल सड़क से आम जनता परेशान, अटकी 10 करोड़ की परियोजना, जानें पूरा मामला

Barwani Road News: मध्य प्रदेश के बड़वानी में बस स्टैंड से सिद्धेश्वर मंदिर तक सड़क की हालत बहुत ही ज्यादा खराब है। धूल और बिखरी गिट्टी से राहगीर परेशान हैं। लोगों को 10 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी का इंतजार है।

By: Aparna Panwar 
Updated:
Barwani Road News: बड़वानी में बदहाल सड़क से आम जनता परेशान, अटकी 10 करोड़ की परियोजना, जानें पूरा मामला

Barwani Road News: मध्य प्रदेश के बड़वानी में बस स्टैंड से सिद्धेश्वर मंदिर तक जाने वाली सड़क लोगों के लिए सबसे बड़ी परेशानी बनी हुई है। दरअसल, सड़क पर जगह-जगह गिट्टी-पत्थर (Gravel and stones) बिखरे पड़े हैं। जैसे ही कोई वाहन यहां से गुजरता है, धूल उड़ने लगती है। इससे पैदल चलने वाले लोगों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नर्मदा परिक्रमा (Narmada Parikrama) पर निकले श्रद्धालुओं को भी इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। इस सड़क की मरम्मत होने के बाद भी लोगों को अभी तक राहत नहीं मिल पाई है।

मरम्मत के बाद भी परेशानी जस की तस

बता दें कि जब भी इलाकों में बारिश होती है, तो इन दिनों में इस सड़क पर गड्ढों और जलभराव के कारण लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी है। देखा जाए तो सड़क का हाल ऐसा है कि कई जगहों पर तो कीचड़ जमा (Mud Accumulation) होने से आवागमन मुश्किल हो गया था। सड़क की खराब हालत को लेकर विपक्ष ने कुछ दिनों पहले गड्ढों में बैठकर विरोध भी जताया था। इसके बाद नगर पालिका ने WBM पद्धति से सिर्फ सड़क की मरम्मत करवाई, लेकिन इसे अच्छे से दोबारा नहीं बनवाया गया।

ऐसे में लोगों को उम्मीद थी कि इससे आने-जाने में आसानी होगी, लेकिन वाहनों की आवाजाही के साथ ही गिट्टी फिर उखड़ने लगी। अब सड़क पर धूल उड़ती है और पत्थरों के कारण वाहन चलाना भी आसान नहीं है। ऐसे में दोपहिया वाहन (Two-wheeled vehicle) चालकों के फिसलने और हादसे होने का खतरा बना हुआ है।

स्कूल और अस्पताल के लिए भी इसी सड़क का होता है इस्तेमाल

वहीं, बस स्टैंड से सिद्धेश्वर मंदिर (Siddheshwar Temple) तक जाने वाला यह रास्ता शहर के कई जरूरी स्थानों को जोड़ता है। सड़क के आसपास स्कूल, अस्पताल, मंदिर, मस्जिद, पेट्रोल पंप और दुकानें हैं। आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोग भी रोजाना इसी रास्ते से आते-जाते हैं। नर्मदा परिक्रमा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने से सड़क की समस्या और परेशानी बढ़ा रही है। राजघाट जाने वाले श्रद्धालुओं को भी इसी मार्ग से गुजरना पड़ता है। ऐसे में सड़क की खराब हालत का असर स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले यात्रियों पर भी पड़ रहा है।

सरकार से 10 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी का है इंतजार

मिली जानकारी के मुताबिक, शहर में कारंजा से अंजड़ रोड तक डिवाइडर सड़क (Divided Road) बनने से लोगों को काफी राहत मिली है और इससे आवगमन को भी बेहतरन सुविधा मिल रही है। देखा जाए तो ओलंपिक सर्कल से कारंजा होते हुए बस स्टैंड तक भी डिवाइडर रोड की कनेक्टिविटी अच्छी हो चुकी है, लेकिन अभी भी बस स्टैंड से सिद्धेश्वर मंदिर (Siddheshwar Temple) तक सड़क बहुत ही खराब स्थिति में है।

बताया जा रहा है कि इस सड़क को अच्छे से बनाने के लिए और साथ ही डिवाइडर लगाने के लिए भी करीब 10 करोड़ रुपये का प्रस्ताव उच्च स्तर पर भेजा गया है, लेकिन अभी तक इसपर वित्तीय मंजूरी (Financial Approval) नहीं मिलने से परियोजना आगे नहीं बढ़ी है। ऐसे में वह के लोगों को इंतजार है कि प्रस्ताव को कब तक मंजूरी मिलेगी और सड़क का काम कब शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: https://www.rninews.co.in/big-boon-from-yogi-government-17-wards-of-gorakhpur-get-relief-from-waterlogging-cm-yogi-to-inaugurate-the-project-on-november-1/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...