कटनीः पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में थाना बरही पुलिस द्वारा देहात भ्रमण दौरान ग्राम खन्ना विजय राघवगढ़ रोड में अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए एक नीले रंग का सोनालिका कंपनी का ट्रैक्टर–ट्रॉली रेत से भरा बिना नंबर का पकड़ा गया।
जांच के दौरान ट्रैक्टर चालक बेडीलाल कोल मौके पर पकड़ा गया। जो ट्रैक्टर–ट्रॉली में लोड रेत के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं बता पाया। वाहन को अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर कब्जे में लेकर ट्रैक्टर–ट्रॉली जब्त की गई। कटनी बरही पुलिस द्वारा अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।
इस सम्पूर्ण कार्रवाई में उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह सेंगर, सहायक उपनिरीक्षक राजेश कोरी, सहायक उपनिरीक्षक राजेश कोरी, अतुल तिवारी व जगत सिंह की विशेष भूमिका रही।
कटनी से संवाददाता सत्येंद्र गौतम की रिपोर्ट